
लखनऊ, 27 जून :माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा की प्रेरणा से दीक्षोत्सव–2026 के अंतर्गत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा गोद लिए गए ग्राम काकोली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिनांक 27 जून को चित्रकला प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का समन्वयन डॉ. मूसी रज़ा, श्रीमती अफरीन फातिमा तथा छात्र स्वयंसेवक वंश गुप्ता (बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में दीक्षोत्सव की संयोजक डॉ. नलिनी मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का निरंतर उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया


प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के 21 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का विषय “मेरी माँ” रखा गया था। विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को अत्यंत सुंदर एवं प्रभावशाली चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 8 की वैष्णवी सिंह ने प्रथम स्थान, कक्षा 7 की सायना ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 8 के शैलेश भार्गव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साह, प्रतिभा एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।





