रुदौली (फ़ैज़ाबाद)रुदौली भेलसर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग गेट न 132 बी पर निर्माणाधीन उपरगामी सेतु के निर्माण का कार्य लगभग चार महीनै पहले शुरू हो गया।बिना सर्विस मार्ग बनाये सेतु निगम के अधिकारियो ने सेतु का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

बता दें कि बन रहे पिलर और साइट पर बैरिकेटिंग भी नही कराई गई है।पिलर बनाने के लिए खुदे गड्ढे में पिलर भरने के बाद गड्ढे की भराई नही कराई गई। सर्विस मार्ग का निर्माण न होने से आने जाने के लिए मिटटी के मार्ग का प्रयोग आम जन मानस कर रहे।

आये दिन इस पर कई बाइक सवार गिर कार चोट खा चुके है।सर्विस मार्ग न होने से विक्रम और छोटे चौपहिया वाहन के आने जाने की भी समस्या का समाधान नही सेतु निगम कर सका है इसलिए विक्रम व् छोटे चारपहिया वाहन में आये दिन टूट फूट भी होती रहती है।सर्विस रोड निर्माण के और सुरक्षा के लिए विधायक राम चसन्द्र यादव ने 2 मई के सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ को और अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने सर्विस रोड बनवाने की माग की थी और सहायक अभियंता सेतु निगम रिजवान अहमद ने सर्विस मार्ग के निर्माण कराने का भरोसा दिलाया था।लेकिन अभी तक निर्माण कार्य नही शुरू हो सका है।एसडीएम पंकज सिंह ने कहा की उपरगामी सेतु निर्माण से जुड़े सभी विभागों की बैठक बुलाई गयी है।सुरक्षा मानको का पूरा कराया जायेगा।सर्विस मार्ग का निर्माण कराये जाने पर भी चर्चा की जायेगी।

ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





