Saturday, December 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसपा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को एक आंदोलन का रूप दें- राकेश

सपा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को एक आंदोलन का रूप दें- राकेश

अवधनामा संवाददाता
बाराबंकी। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध जमकर मुकाबला करने को तैयार रहे नौजवान कार्यकर्ता। देश व प्रदेश आर्थिक बदहाली की ओर बढ़ रहा है, सपा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को एक आंदोलन का रूप दे।
उक्त विचार आज विधानसभा  कुर्सी में सदस्यता नवीनीकरण अभियान के अंतर्गत ग्राम नंदना कला, सैलाखिया, बिलौली, महाराज इब्राहिमाबाद बढ़ावा, टड़वा गद मानपुर सहित एक दर्जन सदस्यता अभियान शिविर में पूर्व मंत्री प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किए। राकेश वर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों से चल रहा है भारी संख्या में लोग सपा की सदस्यता लेकर संघर्ष के लिए तैयार हो रहे हैं कुर्सी विधानसभा के सभी कार्यकर्ता भारी संख्या में सपा की सदस्यता लेकर समाजवादी विचारों सिद्धांतों के साथ जोड़कर संघर्ष करें
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की तीव्र आलोचना  करते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा महंगाई की मार ने समाज के सभी वर्गों को हिला कर रख दिया है सरकार टैक्स पर टैक्स लगा कर लोगो को कंगाल बना रही है किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है बेरोजगारी की फौज प्रति दिन बढ़ती जा रही है देश के सभी सस्थान बिक चुके है भाजपा ने देश को आर्थिक गुलामी की ओर ढकेल दिया है। श्री वर्मा ने आगे कहा की कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वह भाजपा सरकार को हटाने मे समाजवादी पार्टी का मजबूती से साथ दे। सपा नेता हंसराज यादव के संचालन में इस कार्यक्रम में ब्लॉक फतेहपुर अध्यक्ष  सुरेश यादव, दिनेश चंद्र, राजेश रावत, राम सुमिरन यादव, रमेश चंद वर्मा,  सदस्य जिला पंचायत ललित वर्मा,  रमेश यादव, लवकुश यादव, डॉ अशोक, मुस्ताक अली, मोहम्मद सलीम, राम सुमिरन वर्मा, सगीर प्रधान, अनुपम वर्मा, राकेश वर्मा , चंद्रशेखर रावत, प्रताप यादव, राम सिंह आदि प्रमुख थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular