HomeUttar PradeshBarabankiबेखौफ चोरों के हौसले बुलंद, फिर एक घटना को दिया अंजाम

बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद, फिर एक घटना को दिया अंजाम

 

अवधनामा संवाददाता

मसौली बाराबंकी। लगातार दूसरे दिन भी अज्ञात चोरों ने सफदरगंज थाना में दस्तक देकर लाखो रुपये कीमत के जेवरात को साफ कर दिया। पीड़ित को जानकारी होने पर थाना सफदरगंज पहुंच कर चोरी की तहरीर दी है।
बताते चले कि शनिवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा मजरे अम्बौर निवासी अली हुसैन पुत्र मुन्ना के यहाँ चोरो ने सेंध लगा कर 40 हजार की नगदी सहित जेवरात उठा ले गये थे। पुलिस जांच कर ही रही थी कि बीती रात्रि चोरो ने ग्राम औलिया लालपुर निवासी सुदेश कुमार पुत्र चंद्रेश कुमार के यहां घर का विंडो तोड़कर सोने का हार, झुमकी, जंजीर, माला, बाला, नथुनी, माँगवेदी, बूंदा, ओम, टब, अंगूठी, नथ, चांदी की चार जोड़ी पायल, पायजेब, कमरबन्द सहित कीमती कपड़े व बर्तन उठा ले गये। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना सफदरगंज में दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular