हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से गेंहू की फसल जलकर खाक
मोहनलालगंज।निगोहा थाना क्षेत्र के रत्नापुर गांव मे हाइटेंन लाइन के तार टूटने से किसानो की करीब तीन बीघे पकी खडी गेंहू की फसल जलकर स्वाहा हो गयी। ग्रामीणो की सूचना पर लाइन काटी गयी। वही सूचना के घंटो बाद भी फायर गाडी मौके पर नही पहुंची ग्रामीणो ने खुद ही कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं तार जोडने गये बिजली कर्मचारी को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा नाराज ग्रामीणों को देख बिजली कर्मचारी गांव के बाहर से ही वापस चल आये। निगोहां के रत्नापुर गांव के किनारे से गुजरी हाइटेंन लाइन मे लगा जी आई वायर टूटकर किसान रामभजन इन्दर व सुखलाल के खेतो मे गिर गया। जिससे खडी फसल मे आग लग गयी आग की लपटे देखकर ग्रामीण दौडे और चल रही लाइन को बन्द कराया फिर फायर गाडी के लिये फोन किया पर घन्टो बीत जाने के बाद भी फायर गाडी नही आयी। इस बीच किसानो ने खुद ही कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी बीच तार को जोडने के लिये बिजली कर्मचारी तार जोडने के लिये मौके पर जा रहे थे। तो रास्ते मे ही ग्रामीणो के गुस्से की जानकारी हो गयी तो कर्मचारी वापस चले आये। देर शाम लगे जी आई वायर को जल्द बदले जाने के आश्वासन पर लाइन जोडी इस बीच करीब एक दर्जन गांवो की बिजली बन्द रही।
हाइटेंशन लाइन मे लगा जी आई वायर जल्द बदला जायेगा.

ग्रामीणो ने बताया कि जब से थोडी सी गर्मी बडी है। तब से आये दिन हाइटेंन लाइन की चिंगारी और तार टूटने से गेंहू की फसल जलकर बर्बाद हों रही है। वही इस बारे मे जेई आरएन वर्मा ने बताया कि हाइटेंशन की लाइन मे कुछ जगहो पर जी आई वायर लगा है जोकि ज्यादा गर्मी नही झेल पाता है। इसके लिये पहले ही इस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। जल्द ही ये तार बदलकर डी कन्डेक्टर वायर लगा दिया जायेगा।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





