HomeMarqueeसम्पन्न हुआ सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस

सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस

सम्पन हुआ सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज तहसील में मगंलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी(वि/रा)अवनीश सक्सेना व उपजिलाधिकारी चन्दन कुमार पटेल ने फरियादियों की शिकायते सुनी।वही सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 167शिकायतों में 6का मौके पर निस्तारण किया गया जब की बाकी बची 161 शिकायतो को निस्तारण के लिये सम्बन्धित विभागो को दे दी गयी।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम अवनीश सक्सेना गौरा की क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि सिहं ने लिखित शिकायत करते हुये गौरा ग्राम पंचायत की प्रधान व सचिव द्वारा वित्तीय वर्ष2017-2018में लगायी गयी स्ट्रीट लाइटो के कुछ दिन बाद खराब होने की शिकायत के बाद भी सही नही करायी गयी।वही स्ट्रीट लाइटो में प्रधान व सचिव ने सरकारी धन का दुरूपयोग करने के मामले के मामले को सज्ञांन में लेकर कार्यवाही की माँग की।एसडीएम ने बीडीओ को मामले की जाँच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।वही मगंहुआ निवासी जितेन्द्र ने प्रार्थाना पत्र देते हुये उनके गाँव में गाँटा स०-332 व 333 की सुरक्षित श्रेणी -3की जमीन पर प्रधान व उनके खास लोगो द्वारा कब्जाकर रखा है जिसकी बीते दो तहसील दिवसो में लिखित शिकायत के बाद भी कानूनगो व लेखपाल अवैध कब्जा हटाने नही गये‌ आज वो शिकायत करने आया तो उल्टा लेखपाल उसे रोककर धमकाने लगे।एडीएम ने तहसीलदार को सुरक्षित जमीन से प्रधान व अन्य लोगो के अवैध कब्जो को हटाये जाने के निर्देश दिये।वही निगोहाँ के सिर्स गाँव निवासी विधवा सावित्री ने प्रार्थना पत्र देते हुये बताया बीते शुक्रवार को उसका 12वर्षीय बेटा हिमाँशु मोबाइल लेकर गाना सुन रहा था तभी गाँव के ही रहने वाले दबंग अमरीश आ गया ओर बेटे से गाना सुनने के लिये मोबाइल छिनने लगा बेटे ने विरोध किया तो ईटो से वार कर बेटे का सर फोङ दिया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल बेटे का मेडिकल भी नही कराया उलटा जबरन इलाज का पैसा दिलाने की बातकहकर आरोपी से समझौता करा दिया मामले में निगोहाँ पुलिस को कार्यवाही के निर्देश देने की कृपा करें।एडीएम ने मामले में निगोहाँ पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही के ‌निर्देश दिये।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular