छात्रा से छेडछाड करने वाला फर्मासिस्ट भेजा गया जेल
मोहनलालगंज।निगोहा थाना क्षेत्र के मीरकनगर गांव् में स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय मे फर्मासिस्ट द्वारा चेकप के दौरान छा़त्रा से छेडछाड के बाद हिरासत मे लिये जाने की खबर पाकर दर्जनो लोग उसकी पैरवी मे निगोहां थाने देर रात से लेकर मंगलवार की सुबह जेल भेजने के दौरान जमे रहे। निगोहां के मीरकनगर गांव मे स्थित होम्योपैथिक अस्पताल मे सोमवार को दिखाने गयी छात्रा से फर्मासिस्ट ने चेकप के बहाने उससे छेडछाड की और विरोध करने पर उसका हाथ पकड लिया। और बाद मे पैसे देकर सुलह करने का दबाव भी बनाया। पर पीडिता के परिवार ने ऐसे दरिन्दे को जेल भेजने की ठान ली और मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपी की पैरवी मे दर्जनो लोग सोमवार रात से लेकर मंगलवार को जेल भेजने के समय मौजूद रहे।

बेटियां महिलाये भयभीत रहती थी फार्मासिस्ट से
मंगलवार को जब नगराम मे तैनात फर्मासिस्ट की छात्रा के साथ की गयी करतूत की खबर अखबारो मे प्रकाात हुयी तो ग्रामीणो और लडकियो ने अपनी चुप्पी तोड इसके बारे मे बताया कि नगराम मे भी ये आने वाली बहन बेटियो पर बुरी नजर डालकर घूरता था। यही वजह थी कि जब से इसकी तैनाती हुयी थी तब से अस्पताल मे महिलाओ की संख्या कम हो गयी थी।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





