HomeMarqueeदिनदहाड़े बंद घर में ताला तोड़कर चोरी करते हुए चोर हुआ गिरफ्तार

दिनदहाड़े बंद घर में ताला तोड़कर चोरी करते हुए चोर हुआ गिरफ्तार

दिन दहाड़े बन्द घर में ताला तोड़ कर चोरी करते हुए चोर हुआ गिरफ्तार
मोहनलालगंज। पीजीआई  थाना क्षेत्र उतरेठिया के न्यू डिफेंस कालोनी में बेखौफ बदमाश बन्द घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया, पति पत्नी दोपहर का खाना खाने घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया,आहट ली तो पता चला कि चोर अंदर ही है, पत्नी को घर के बाहर खड़ा कर उसने चौकी प्रभारी साउथ सिटी रणजीत कुमार सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुचे हमराही के साथ चौकी प्रभारी ने आहट पाकर मौके से भाग रहे चोर को पकड़ हिरासत में ले लिया।उसके पास से ताला तोड़ने की रॉड बरामद हुई है।
ओमप्रकाश ,पत्नी कल्याणी,और बेटे रितेश 10वर्ष के साथ अजय गुप्ता के मकान नम्बर 591 बी/448 में पिछले सात वर्ष से रहते है,मकान के मालिक दिल्ली में रहते है और कभी कभार ही आते है।ओमप्रकाश ने बताया कि वह राजगीर मिस्त्री है,पत्नी भी साथ में काम करती है,जब कि बेटा रितेश एक निजी स्कूल में कक्षा5 का छात्र है,रोज की तरह मंगलवार सुबह बेटे को स्कूल भेजने के बाद पति पत्नी कालोनी के ही एक निर्माणाधीन में काम करने चले गए, दोपहर का खाना खाने घर आये तो दरवाजे का ताला टूटा देख दंग रह गए,चुपचाप खड़े होकर आहट ली तो अंदर खटपट की आवाज सुनाई दी,तो ओमप्रकाश ने चौकी प्रभारी को सूचना दी ,सूचना पर पहुंचे रणजीत कुमार सिंह ने चोर को ललकारा, अपने को फंसा देख चोर छत की तरफ भागा लेकिन चौकी प्रभारी ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया।तबतक लोगों की भीड़ जुट गई,वहीं मौजूद पूर्व सैनिक हजारीलाल वर्मा ने बताया कि बगल में स्थित मेरे मकान में भी 2012 में दिनदहाड़े ताला तोड़कर घर से भी लाखों का सामान चोर उठा ले गए थे।पुलिस के मुताविक पकड़े गए बदमाश ने पूंछतांछ में अपना नाम संदीप, पिता का नाम रामकुमार, निवासी धौरहरा, बाराबंकी बताया,यहां कालोनियों में घूमकर बन्द मकानों से चोरी करना कबूल किया है।लेकिन आज कुछ नहीं ले जा पाया। मकान मालिक ओमप्रकाश ने पीजीआई कोतवाली में तहरीर दी है,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular