Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeमां दुर्गा की मूर्ति स्थापना, निकली झांकी

मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना, निकली झांकी

मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना, निकली झांकी
कानपुर।  शहर के संगीत टाकीज चौराहे के सामने प्राचीन राधा-कृष्ण (रामचंद्र तमोली) मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना पर कार्यक्रम हुआ। इस अवसर विद्वान आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन-पूजन स पन्न कराया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें गणपति महाराज, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, भैरव नाथ आदि की मनमोहक झांकी भी रही। वहीं हनुमान बने हर्ष गुप्ता ने अपनी आकर्षक वेश ाूषा से सबको हैरान कर दिया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांधीनगर, प्रेमनगर, पी0 रोड, कालपी रोड, श्रीनगर आदि इलाको में घूमी। इस दौरान इलाकाई जनता ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत करते हुये माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं जगह-जगह प्रसाद वितरित कर माता रानी की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया।
इसी के साथ मंदिर परिसर में ही माता रानी का भव्य जागरण आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्रीय महिलाये, पुरूष व बच्चे काफी सं या में शामिल हुये। इस अवसर पर पुजारी विजय त्रिपाठी,  अनिल अवस्थी, पार्षद महेंद्र शुक्ला (दद्दा), विकास गुप्ता, विक्की जायसवाल, राजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, पवन गुप्ता, व्यापारी नेता श्याम पांडेय, सुरेश चौरसिया, सरदार कंवलजीत सिंह (मानू) समेत श्रीमती शीला गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रश्मि गुप्ता समेत सैकड़ो महिलायें शामिल रही।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular