Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाहर से आये कलाकारों ने गीत और संगीत का बांधा समा,लोग हुये भावविभोर

बाहर से आये कलाकारों ने गीत और संगीत का बांधा समा,लोग हुये भावविभोर

धूमधाम से मनाया गया बालाजी का ३४वां जन्मोत्सव
बाहर से आये कलाकारों ने गीत और संगीत का बांधा समा,लोग हुये भावविभोर
कानपुर। बालाजी मंदिर नेहरु नगर का स्थापना दिवस कार्यक्रम शुक्रवार को रात्रि जागरण के साथ आरंभ हो गया। कार्यक्रम के मु य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी जबकि विशिष्ट अतिथियों में परमट मंदिर के रमेशपुरीजी महाराज सिद्धनाथ घाट के महंत बालयोगी अरुण चैतन्यपुरी जी महाराज पनकी मंदिर के महंत कृष्णदासजी महाराज रहे। देर शाम आयोजित बाबा के जागरण में आये नगर व बाहर से आये कलाकारों ने समां बांधा कि भक्त भी सुबह तक वहां जमा रहे। इस मौके पर सजायी गयी झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। बाबा के आये भक्तों ने झांकियां देख उत्साहित हुये और जयकारा लगाते रहे। देर शाम आरंभ जागरण में कानपुर के गायक कमल आजाद ने कार्यक्रम को आगाज किया। इलाहाबाद से आये गायक ब्रजेश लाडला ,राजस्थान से आये मन्नू पण्डित ,जोधपुर की यामिनी सिंह, उन्नाव से जया मिश्रा,राजू शंटी आदि ने भजनों के जरिये समां बांधे रखी। सुबह पांच बजे के लगभग जागरण का समापन प्रसाद वितरण से हुआ। बाराबंकी के पियूष ब्रजवासी ने सुंदर झांकियां सजायीं ,अमन हनुमान ने सफेद हनुमानजी और श्री राम दरबार की झांकी सजायीं। शरद शुक्ला ने संगीतमय सुंदर कांड का पाठ भजनों के साथ किया। मंदिर के प्रबंधक संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे सुंदर कांड का पाठ और 101 हनुमान चालीसा का पाठ होगा,बाद में हवन, कन्या भोज कराया जायेगा। इसके बाद विशाल भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगो ने भोज का प्रसाद ग्रहण किया। शाम पांच बजे से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होने के पश्चात महाआरती व प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन कर दिया जायेगा। इस अवसर पर मु य संरक्षक श्रीमती गीता अग्रवाल ,अध्यक्ष संजय अग्रवाल,महामंत्री अजय अग्रवाल व कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल के अलावा संजय गुप्ता, मालू गुप्ता,बउवा तिवारी,संंजुल दीक्षित, हींगोली,बउवा, कुलदीप,कलेंडर,अतुल वर्मा,अनुज,अमित,अनूप गुप्ता,सहित सैकड़ो महिलाये व पुरूष आदि मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular