Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeकैबिनेट मंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने रामादेवी में मलिक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री ने लड़कों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राकेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता वीडी राय ने कहा कि महाना जी ने महाराजपुर विधानसभा की दशा और दिशा बदल दी है। जो विकास कार्य पिछले 50 सालों में नहीं हुए। वह महाना जी ने पिछले 6 सालों में करके दिखा दिया जिसके लिए जनता अपने जनप्रतिनिधि का कोटि कोटि अभिनंदन करती है। आए हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री सतीश महाना कि गुणगान की और अपने अपने शब्दों में मंत्री की तारीफ की केबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि मैं जनता का मंत्री नहीं संत्री हूं और संत्री जनता का सेवक होता है।
1 साल में 700 हैंडपंप महाराजपुर विधानसभा में लगवा दिए गए हैं जिसके लिए जनता को पेयजल की समस्या नहीं होगी इसलिए सरकार कहती थी काम बोलता है। लेकिन हमारा काम दिखता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप उपस्थित कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडे, अनीता गुप्ता, राकेश तिवारी, वीडी राय, दिनेश पार्षद, सोनू पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular