Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarquee  परिजनों के साथ गंगा पूजन करने गया किशोर डूबा,मौ

  परिजनों के साथ गंगा पूजन करने गया किशोर डूबा,मौ

 

 

अवधनामा संवाददाता

 प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत गंगा फेरी घाट पर परिजनों के साथ गंगा पूजन करने गया किशोर डूब गया जिसे लेकर परिजनों में कोहराम मच गया मामले की जानकारी पर पहुंचे सिरसा चौकी के उपनिरीक्षक अमृत जायसवाल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा खास निवासी प्रदीप गुप्ता उर्फ छोटू (14) पुत्र शिव बाबू गुप्ता सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे अपने परिजनों के साथ सिरसा गंगा घाट पर गंगा पूजन के लिए गया था जहां स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में समा गया और डूब गया। इस दौरान घाट पर हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंचे सिरसा चौकी के उपनिरीक्षक अमृत जायसवाल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular