Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeभय भूख और भ्रष्टाचार मुक्त देश का हो रहा निर्माण- सांसद

भय भूख और भ्रष्टाचार मुक्त देश का हो रहा निर्माण- सांसद

अवधनामा संवाददाता

अन्तिम व्यक्त तक डबल इंजन की सरकार में मिल रही है योजनाएं- मोहन
सांसद ने माइक्रो डोनेशन कैम्प का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
सुकरौली बाजार, कुशीनगर। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सांसद विजय कुमार दुबे ने गुरुवार को नेहरू इंटर कॉलेज में आयोजित  माइक्रो डोनेशन कैम्प कार्यक्रम को सम्बोधित किया। 24 अप्रैल से प्रारंभ यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलेगा। सांसद व विधायक ने सारगर्भित अपील पर हजारों की संख्या में लोगों ने डोनेशन कर कार्यक्रम को अति सफल बनाने में अपना महत्ती योगदान दिया।
इस दौरान कार्यक्रम में जुटे भारी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विजय दुबे ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भाजपा शासित इस देश ने चतुर्दिक प्रगति की है। सोने में सुहागा उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए भय, भूख, भ्रस्टाचार के खात्मे से हुआ है। उन्होंने कहा कि कहा कि कोरोना के विकट काल मे भाजपा के कुशल नेतृत्व द्वारा टीकाकरण से लगायत किसी को भी भूखे पेट सोने न देने की विवशता किसी करिश्मा से कम नही है। उन्होंने जनपदवासियों ने देशहित में माइक्रो डोनेशन कैम्प में अपील किया अपना अमूल्य सहयोग देकर भाजपा संगठन को मजबूत करें एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने माइक्रो डोनेशन कैंप में सहयोग दीया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular