join us-9918956492—————-
शिक्षक के घर बरामद हुए अवैध शराब का जखीरा
फर्रुखाबाद:(कमालगंज) पुलिस ने सरकारी विद्यालय के अध्यापक के घर किराये पर रह रहे किरायेदार के घर में भारी मात्रा में अबैध अंग्रेजी का जखीरा बरामद हुआ है| पुलिस ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया है|

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलाउद्दीनपुर में शिक्षक पद पर तैनात तारिक पुत्र टीटू के घर में अबैध शराब का जखीरा है| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अपनी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर वहाँ गये| उन्होंने घर में दबिश दी| उसके बाद थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने जो देखा तो उससे आँखे खुली रह गयी| घर के भीतर किराये पर रहे रहे किराये दार के कमरे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के गत्ते,शराब पैक करने की मशीन, विभिन्य ब्रांड के रेपर पुलिस ने बरामद किये|

पुलिस को पता चला की शिक्षक भोलेपुर में रहते है| उन्होंने बीते तीन महीने पहले ही कमरा किराये पर दिया था| थानाध्यक्ष ने बताया की बरामद शराब की गिनती की जायेगी| उसके बाद तहरीर के आधार पर कार्यवाही होगी|
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





