Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeबच्ची ने अपनी आपबीती बताई, तो होश उड़ गए

बच्ची ने अपनी आपबीती बताई, तो होश उड़ गए

join us-9918956492————–
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 4 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने बिस्कुट दिलाने के बहाने गन्ने के खेत मे ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक शख्स की बेटी देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो घरलवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास जाकर देखा कि खून से लथपथ मासूम पड़ी हुई है. परिजन उसे तुरंत लेकर अस्पताल पहुंचे. मासूम बच्ची ने अपनी आपबीती बताई, तो होश उड़ गए.

पुलिस के मुताबिक, मासूम लड़की ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला मुकेश उसे बिस्कुट दिलाने के बहाने दुकान ले गया था. कुछ देर बाद वह उसे लेकर खेत की तरफ चला गया. वहां उसे उसके साथ रेप किया. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

बताते चलें कि यूपी में महिला सुरक्षा के तमाम दावों के बीच रेप की वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रही है. बीते दिन मेरठ में 100 साल की एक वृद्धा के साथ रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक नशेड़ी युवक ने बुजुर्ग के साथ रेप कर दिया. उसे गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular