Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeEducationइंटरमीडिएट की परीक्षा में सब्जी वाले की बेटी ने पाया यूपी में...

इंटरमीडिएट की परीक्षा में सब्जी वाले की बेटी ने पाया यूपी में 7वां स्थान, 8 से 10 घंटे पढ़ाई का मिला सिला

फ़ोटो 01 व 02 पिता की दुकान व परिजन के साथ पूजा

सुल्तानपुर।शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आया है। जिले के कुड़वार ब्लाक के इसरौली गांव की पूजा मौर्य ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त किया है। जिससे पूरे परिवार का खुशी का ठिकाना नही है। काबिले ग़ौर बात ये है कि पूजा की इस उपलब्धि को न केवल उसके पिता ने अपनी आंखों से देखा बल्कि उसके दादा और दादा के पिता ने भी इस उपलब्धि को देखा।
बता दें कि शनिवार को यूपी बोर्ड के आए परीक्षा परिणाम में जहां जिले के कादीपुर तहसील की आकांक्षा सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है वही पूजा मौर्य ने सातवाँ स्थान। पूजा का इस मुकाम तक पहुंचना इसलिए महत्व रखता है कि वो एक मध्यम परिवार से आती है। पूजा के पिता राम सूरत मौर्य बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। कम आमदनी के बावजूद उन्होंने बच्चों की पढ़ाई पर ख़ासा ध्यान दे रखा है।
पूजा ने बताया कि वो गणित वर्ग की छात्रा थी पूरी तैयारी घर से हुई। स्कूल भी बराबर जाती थी, अगर स्कूल जाती तो स्कूल और घर मिलाकर वो 12 घंटे पढ़ाई करती थी। अगर स्कूल नही जा पाती तो घर पर कम से कम 7-8 घंटे पढ़ाई करती थी। उसने बताया कि मेरी मेहनत और घर वालों के सहयोग से वो इस स्थान तक पहुंची है। स्कूल वाले कहते थे कुछ अलग से करके दिखाओ। तो स्कूल और घर वाले दोनो का सहयोग मिला।आपको बता दें कि पूजा ने इंटर की परीक्षा में 500 में से 468 नंबर प्राप्त किए हैं। इससे पूर्व हाईस्कूल की परीक्षा में उसे 600 में से 544 अंक प्राप्त हुए थे। उसको लेकर 4 बहन और एक भाई है। वो इनमे दूसरे स्थान पर है। उसकी इस उपलब्धि पर पिता राम सूरत के साथ दादा दर्शन मौर्य और पर दादा राम अवध मौर्य भी काफी खुश हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular