HomeEducationRajasthan JET Result 2026 Link: राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट रिजल्ट जारी, यहां...

Rajasthan JET Result 2026 Link: राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

राजस्थान जेट 2026 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (JET 2026) में भाग लेने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। स्टूडेंट्स स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) की ऑफिशियल वेबसाइट jetskrau2026.com पर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे स्टूडेंट्स परिणाम की जांच करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन लॉग इन डिटेल करनी होगी दर्ज

इस एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए लॉग इन डिटेल (यूजरनेम, पासवर्ड) दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • राजस्थान जेट रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2026.com पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको यूजरनेम, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके साइन इन बटन पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Rajasthan JET Result 2026 Link

काउंसिलिंग के शेड्यूल जल्द

रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसिलिंग के शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। इसके बाद छात्र रैंक के आधार काउंसिलिंग में भाग लेकर राजस्थान राज्य के संस्थानों में एग्रीकल्चर एवं अलॉइड साइंस से संबंधित यूजी, पीजी एवं पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन प्राप्त कर सकेंगे।

उपलब्ध प्रोग्राम्स

  • यूजी प्रोग्राम्स: बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, बी.एससी. (ऑनर्स) बागवानी, बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी, बी.एससी. (ऑनर्स) खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान, बी.एससी. (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/ गृह विज्ञान, बी.एफ.एससी. मत्स्य विज्ञान, बी.टेक. (डेयरी प्रौद्योगिकी) और बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी)
  • पीजी प्रोग्राम्स: एम.एससी. कृषि, एम.एससी. बागवानी, एम.एससी. वानिकी और एम.एससी. सामुदायिक विज्ञान/ गृह विज्ञान
  • पीएचडी प्रोग्राम्स: पीएच.डी. कृषि, पीएच.डी. बागवानी, पीएच.डी. गृह विज्ञान/ सामुदायिक विज्ञान
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular