बिनावर के कान्हा नगला में बंद घर के अंदर दोहरे कत्ल से सनसनी

0
80

बदायूॅं। थाना बिनावर क्षेत्र स्थित ग्राम कान्हा नगला में सुबह एक ही परिवार के दो सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में एक 50 वर्षीय महिला नियाज़ बानो और उनका 8 साल का नाती अदनान शामिल है। सुबह करीब 10 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद भारी पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
लूटपाट नहीं, फिर किस मकसद से हुई हत्या?
घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल वारदात के मकसद को लेकर खड़ा हो गया है।मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के अनुसार, घर के अंदर किसी भी तरह की जबरन एंट्री (ताला या दरवाजा तोड़ने) के निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा घर का सारा सामान भी पूरी तरह सुरक्षित और अपनी जगह पर व्यवस्थित पाया गया है। प्रथम दृष्टया यह लूटपाट का मामला नहीं लग रहा है, जिससे पुलिस को शक है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे किसी करीबी या गहरी रंजिश का हाथ हो सकता है।

एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को जांच करने के निर्देश दिए जिसके बाद फॉरेंसिक तथा डॉग स्क्वायड टीम द्वारा घर के कोने-कोने की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने घर के अंदर उस कमरे का भी निरीक्षण किया जहां यह घटना हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का सटीक पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हर पहलू से मामले की गहन तफ्तीश की जा रही है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here