HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमत्स्य उत्पादन बढ़ाने को एक दिवसीय जनजागरुकता कार्यशाला आयोजित

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने को एक दिवसीय जनजागरुकता कार्यशाला आयोजित

अम्बेडकरनगर मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के सभागार में एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मत्स्य मंत्री संजय कुमार निषाद तथा विशिष्ट अतिथि विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक मत्स्य (मुख्यालय लखनऊ), उप निदेशक मत्स्य अयोध्या मंडल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य अम्बेडकरनगर तथा मत्स्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मंत्री संजय कुमार निषाद ने उपस्थित मत्स्य पालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पालकों को योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा निषाद राज नौका सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।

मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आइस बॉक्स युक्त मोपेड प्रदान किए गए तथा मत्स्य पालकों को केसीसी कार्ड भी वितरित किए गए।कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के मत्स्य पालकों, प्रगतिशील किसानों और पट्टाधारकों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, वैज्ञानिक प्रबंधन तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। विशेषज्ञों ने गुणवत्तायुक्त संतुलित आहार, तालाब प्रबंधन, रोग नियंत्रण, जल गुणवत्ता प्रबंधन, एकीकृत मत्स्य पालन तथा आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular