HomeSlider'Sachin Tendulkar को मैंने दिया अपना एबडोमिनल गार्ड, MS Dhoni ने 45...

‘Sachin Tendulkar को मैंने दिया अपना एबडोमिनल गार्ड, MS Dhoni ने 45 दिन खाया वेज खाना’; पूर्व क्रिकेटर ने खोले मजेदार राज

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ने महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी के बारे में मजेदार खुलासा किया है। पूर्व क्रिकेटर ने दोनों की अलग-अलग घटना बताई।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक किस्‍सा याद किया, जब उन्‍होंने 2003-04 ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के दौरान महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना एबडोमिनल गार्ड दिया था। उन्‍होंने बताया कि सीरीज के दौरान तेंदुलकर का एबडोमिनल गार्ड टूट गया था।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने चोपड़ा ने बताया कि भारतीय टीम के खिलाड़ी आमतौर पर विदेशी दौरों पर अपने क्रिकेट के सामान खूब सारे लेकर जाते हैं, लेकिन कम ही होता है कि कोई एक से ज्‍यादा एबडोमिनल गार्ड रखे। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल खाने में क्‍या है पर घटना का खुलासा किया।

चोपड़ा ने क्‍या कहा

हम ड्रेसिंग रूम में साथ थे। सचिन तेंदुलकर का एबडोमिनल गार्ड टूट गया था। तो उन्‍हें किसी से लेना था। मैंने उन्‍हें अपना एबडोमिनल गार्ड दिया। आप क्रिकेट के कई सामान ले जाते हैं, लेकिन दो एबडोमिनल गार्ड नहीं लेकर जाते हैं।’

बता दें कि चोपड़ा ने अक्‍टूबर 2003 में अपना टेस्‍ट डेब्‍यू किया और 19 पारियों में 23 की औसत से 437 रन बनाए। उल्‍लेखनीय है कि चोपड़ा ने अपने 10 में से छह टेस्‍ट केवल ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेले।

एमएस धोनी का मजेदार किस्‍सा

इसी वीडियो में आकाश चोपड़ा ने 2004 में भारत ए के जिम्‍बाब्‍वे और केन्‍या दौरे पर एमएस धोनी से जुड़ा अनुभव साझा किया। उन्‍होंने बताया कि माही बहुत शर्मीले थे और 45 दिन तक कभी खुद ऑर्डर नहीं किया।

चोपड़ा ने कहा, ‘एमएस धोनी तब बहुत शर्मीले थे। तो वो कुछ ऑर्डर नहीं करते थे। माही कहता था, ‘आपका जो मन करे वो ऑर्डर कर दो।’ मैं पालक पनीर और वेज खाना ही ऑर्डर करता था। बेचारे माही को वेज खाना पड़ता था। वो नीचे जाकर पेस्‍ट्री ले आता था। 45 दिन उसने कभी रूम सर्विस पर कॉल नहीं किया।’

याद दिला दें कि आकाश चोपड़ा ने फरवरी 2015 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लिया। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में 45.35 की औसत से 10,839 रन बनाए। वो इस समय लोकप्रिय हिंदी कमेंटेटर्स में से एक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular