संभल अवधनामा संवाददाता अन्जुमान ए फरोगे अंजा नूरियो सराय की जानिब से 25 वी मोहर्रम का मातमी जुलूस बरामद किया गया जिसमें इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम का शबीहे ताबूत और अलम निकाल कर अजादारो को जियारत करायी गयी। मातमी जुलूस में शहर के अलावा दूसरे शहरों से आयी मातमी अन्जुमानो ने मातम व नोहा ख्वानी बरपा करके इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शहादत का ग़म मनाया। मातमी जुलूस में भारी संख्या में अजादार शामिल रहे।
इस दौरान मुजफ्फरनगर बिजनौर मेमन सादात सिरसी की मातमी अन्जुमानो ने मातम व नोहा ख्वानी बरपा की मातमी जुलूस में अली सादिक शाने अब्बास इशरत अब्बास जहीर मोहसिन हसन जहीर महोसिन रजा नैय्यर अब्बास आदि शामिल रहे।
इस से पहले इमाम बारगाह नम्बरदारान में मजलिस आयोजित की गयी जिसमें मर्सियाख्वानी अमीर इमाम और उनके साथियों ने की मजलिस को मौलाना सुब्हान साहब ने खिताब किया मातमी जुलूस इमाम बारगाह फरमान हुसैन में जा कर देर रात में समाप्त किया गया तहसील क्षेत्र के ग्राम इकरोटिया में शुक्रवार की रात में मातमी जुलूस बरामद किया गया शनिवार की सुबह में शबीहे ताबूत इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम बरामद किया गया इस दौरान अजादार की भारी तादाद मौजूद रही





