HomeMarqueeपीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय...

पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिलाया न्याय का भरोसा,

कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय ने दी आर्थिक सहायता

जौनपुर (जफराबाद)। कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय ने काजीअहमदनूर नावघाट, जफराबाद पहुंचकर चार वर्षीय मासूम लक्ष्मी की हत्या से शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के पिता सत्तन निषाद को ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि 28 जून 2026 को जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान द्वारपूजा से चार वर्षीय लक्ष्मी का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि साहबलाल नामक आरोपी उसे झाड़ियों में ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी फोन पर बातचीत कर परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अजय राय ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह स्वयं भी उनसे मिलने आएंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि परिवार के किसी सदस्य को जौनपुर में रोजगार की आवश्यकता होगी तो कांग्रेसजन नौकरी की व्यवस्था कराने में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता के साथ-साथ आगे भी हर संभव मदद की जाएगी और परिवार को किसी भी परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

विकेश उपाध्याय ने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी जघन्य घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर दिनेश चौहान, पवन सिंह डम्पी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular