HomeMarquee30 शीशी अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

30 शीशी अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

शिकारपुर (महराजगंज)। जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 शीशी अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसी निवासी अमित गुप्ता (19 वर्ष) के अवैध रूप से देशी शराब बेचने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही भिटौली चौकी प्रभारी यदुवीर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 शीशी देशी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना भिटौली में मुकदमा संख्या 123/2026 आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी यदुवीर यादव के साथ कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल अमजद अली एवं कांस्टेबल चंदन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 30 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular