भवानीगंज सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहिया में हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पिता पुत्र मृतक के ससुर व साले थे विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना भवानीगंज में दर्ज मु0अ0सं0 81/2026, धारा 103(1) और 115(2) बीएनएस के तहत दोनों आरोपी वांछित थे।
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में महेश यादव पुत्र उदित यादव और उसका पुत्र ओमप्रकाश यादव उर्फ कल्लू थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहिया के निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह, उप निरीक्षक रामशब्द यादव, आरक्षी चंद्रेश कुमार, आरक्षी रोशन राय शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।





