केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
महोबा। मंत्री मन्नू कोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने वालों को जनता जवाब देगी और ऐसे बयानों से राजनीतिक मर्यादा को ठेस पहुंचती है। मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में व्यापक बदलाव हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों में कानून का भय पैदा हुआ है। कहा कि प्रधानमंत्री देश का गौरव हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। अवैध कब्जों के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और बुलडोजर अभियान कानून के दायरे में चलाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री व जिले के जिला प्रभारी मनोहर लाल मन्नू कोरी ने यह बात शनिवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां के संबंध में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी चुनाव जीतती है तो ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठता, लेकिन भाजपा की जीत के बाद मशीनों पर आरोप लगाए जाने लगते हैं। यह विपक्ष की पुरानी राजनीतिक शैली बन गई है।
मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय आरोप प्रत्यारोप की राजनीति बची है। मंत्री ने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा। कहा कि 2014 में देश ने मादी जी पर भरोसा किया, वर्ष 2019 में पहले से भी बड़ा बहुमत देकर उस पर जनता ने मुहर लगाई और फिर 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने उन्हें चुनकर साफ कर दिया है कि देश सिर्फ वादे नहीं बल्कि काम देखता है और इसी जन विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रही है।
प्रेसवार्ता दौरान मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया, बल्कि इसे एक जनआंदोलन बना दिया हैं सकरार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना सौ प्रतिशत लाभ कतार में खडे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे और इसी का नतीजा है कि बीते सालों में करीब 25 करोड़ लोग गबीरी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। कहा कि आज देश की सीमाएं ओर आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है।
सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि यह नया भारत है जो चुप न हीं बैठता बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म हो रही है और वहां के लोगों को उनका हक मिल रहा है। गांवों के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुंचाया जा चुका है तो वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कर देश में स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान सदर विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।





