HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन

सिद्धार्थनगर। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में सदर थाना सिद्धार्थनगर में किया गया।

सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा सुना गया। जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं, उनका मौके पर जाकर सही ढंग से निस्तारण करायें।

किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा व अवैध कब्जा/पट्टा प्रकरणो को शिकायतकर्ता की उपस्थिति में निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आये सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपस में मिलकर रहे।

किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करे। जो भी प्रकरण आये है उसका निस्तारण मौके पर जाकर राजस्व के अधिकारी/कर्मचारी करायेंगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अजय सिंह, थानाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular