HomeBusinessमैगी में कीड़ा मिलने से हड़कंप, FSSAI के इस एक्शन से Nestle...

मैगी में कीड़ा मिलने से हड़कंप, FSSAI के इस एक्शन से Nestle India के कारोबार पर चोट!

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी के पैकेट में कथित तौर पर कीड़े मिलने की शिकायत पर नेस्ले इंडिया को नोटिस जारी किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर गिरे, जबकि नेस्ले ने आरोपों से इनकार करते हुए अधिकारियों को विस्तृत जवाब दिया है।

मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर मैगी को अब नोटिस मिल गया है। दरअसल मैगी के पैकेट में कथित तौर पर कीड़े या लार्वा मिलने की शिकायत के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के खिलाफ नोटिस भेजा है।

नेस्ले इंडिया के मामले में मैगी के एक पैकेट में कथित तौर पर कीड़े/लार्वा पाए जाने के संबंध में FSSAI ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में सोर्स (कीड़ा कहां से आया) उस बैच की क्वालिटी चेक, बाजार में ऐसे पैकेटों को हटाने के लिए उठाए गए कदम और विक्रेता और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।

FSSAI के एक्शन से शेयर हुए धड़ाम

सोशल मीडिया में मैगी के लार्वा वाले वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद कंपनी के कारोबार को भी खासा नुकसान देखने को मिला है। खबर के बाहर आते ही Nestle India के शेयर तेजी से गिरने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिन के अंत तक कंपनी के शेयर 3.29% की गिरावट के साथ ₹1,375.70 पर बंद हुआ।

Nestle India के प्रवक्ता ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस पूरे मामले में Nestle India की ओर से भी बयान आ गया है। उन्होंने कहा-

“हम मीडिया में फैल रही उन आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं जो एक मैगी नूडल्स में कीड़ों की उपस्थिति के बारे में लगाए जा रहे हैं। हम अभी तक शिकायतकर्ता से शिकायत का सैंपल प्राप्त नहीं कर पाए हैं क्योंकि उनका अकाउंट unreachable है। सभी प्रासंगिक तथ्यों, बैच और मार्केट सैंपल्स के क्वालिटी रिकॉर्ड्स और टेस्ट रिपोर्ट्स से समर्थित एक विस्तृत प्रतिनिधित्व (Detailed Representation) पहले ही अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

अन्य कंपनियों को भी मिला नोटिस

FSSAI ने सिर्फ नेस्ले इंडिया को ही नहीं, बल्कि अन्य कंपनियों पर भी साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के लिए नोटिस जारी किया गया है, जिसमें KFC भी शामिल है। इसके अलावा, फ़्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सीक्रेट को खजूर के एक प्रोडक्ट में कीड़े मिलने के आरोपों पर नोटिस भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular