बाराबंकी। क्षेत्र पंचायत निधी से करवाए गए विकास कार्यों की पोल खोलते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते जांच की मांग किया है ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र पंचायत निधि से करवाए गए विकास कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है जो बिना बॉक्सिंग बनाए ही सीसी रोड का निर्माण कर दिया गया यह भी आरोप लगाया कि पास में बनी नाली पर सिर्फ प्लास्टर तोड़कर उसी के ऊपर एक ईट को ढकते हुए नया प्लास्टर कर दिया गया है जिससे नाली निर्माण का कार्य बताया गया मामला बाराबंकी जनपद के हरख ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आदमपुर भटपुरा के कोटवा गांव का है जहां के ग्रामीणों में शिवपाल यादव ,रामरूप, राम नेवल, मंसाराम आदि ने आरोप लगाया कि गांव में जो निर्माण कार्य किया गया है वह बिल्कुल घटिया क्वालिटी का है।
जगह-जगह सीसी रोड धंस गया है आने जाने वाले लोगों के साथ सीसी रोड की गिट्टियाँ भी दौड़ रही हैं सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचारियों का सहयोग कर रहे हैं जिसमें कोई भी जिम्मेदार इस सीसी रोड की गुणवत्ता नहीं परख रहा है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ठेकेदार ने बताया है कि अधिकारियों से हमारी अच्छी पकड़ है और कमीशन देते हैं कुछ भी कर लीजिए बहुत ज्यादा होगा तो परसेंटेज बढ़ा कर देना पड़ेगा इसके सिवा और कुछ नहीं होगा हमारा पेमेंट नहीं रुकेगा करवाए गए निर्माण कार्य को लेकर यह प्रतीत हो रहा है कि सिर्फ और सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए बंदर बाट किया गया है जिस ठेकेदार का इस प्रकार का कार्य हो उस ठेकेदार का ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी सहयोग करते हैं एक के बाद एक कार्य करवाने के लिए दिए जा रहे हैं जो उच्च अधिकारियों को अधिक परसेंटेज देगा उसको अधिक कार्य दिया जाएगा जनहित में कार्य हो या ना हो लेकिन उच्च अधिकारियों के लिए कार्य धन हित का होना चाहिए।





