इटावा। तुलसी ने गोष्ठी एवं शीतल शरबत का राहगीरो में वितरण कर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई।
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन पक्का तालाब स्थित सांई मन्दिर परिसर में भारतवर्ष की प्रसिद्ध शासिका महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति एवं अनन्य शिव भक्त रही भारत माँ की पुत्री अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।गोष्ठी में मुख्य अतिथि सन्तोष कुमार पटेल ने लोकमाता अहिल्याबाई के द्वारा तीन सदी पूर्व जनहित में समाजसेवा हेतु किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उपस्थिति लोगों को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।
गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महिला गतिविधि संयोजक रीना राठौर ने विचार रखते हुए कहा कि उन्होंने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के साथ ही महिला सशक्तिकरण की भी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की हैं।तुलसी सदस्य नीलिमा चौधरी ने लोकमाता के जीवन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।तुलसी शाखा अध्यक्ष डॉ. कैलाश चन्द्र यादव ने मद्यपान निषेध दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रति वर्ष सिर्फ नशे के कारण ही लाखों लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं।
गोष्ठी के उपरान्त सभी सदस्यों के सहयोग से राहगीरों में शीतल शरबत का वितरण किया गया।इस आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना,शमीम बेगम,शशि दीक्षित,आशा अग्निहोत्री,अनीता वर्मा,नीलम तिवारी, अशोक अग्निहोत्री एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य तुलसी सदस्यों व मन्दिर से जुड़े लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।आयोजन के समय मन्दिर में उपस्थित लगभग आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को जागरूक किया गया।





