HomeMarqueeमहराजगंज में पहली बार 20 दिवसीय कला कार्यशाला का आयोजन - 6...

महराजगंज में पहली बार 20 दिवसीय कला कार्यशाला का आयोजन – 6 जून से शुरू होगा प्रशिक्षण

महराजगंज। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद महराजगंज में पहली बार 20 दिवसीय “कला कार्यशाला : 2026-27” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 6 जून से 25 जून 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों को कला के विभिन्न आयामों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यशाला के संयोजक गौरीशंकर ने बताया कि महराजगंज के इतिहास में इस प्रकार की चित्रकला एवं रचनात्मक कला कार्यशाला पहली बार आयोजित हो रही है। इसका उद्देश्य जिले की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उन्हें कला के क्षेत्र में व्यावसायिक एवं रचनात्मक मार्गदर्शन देना है।

प्रशिक्षण के लिए प्रतिष्ठित प्रशिक्षक अजय कुमार एवं कौशल प्रजापति प्रतिभागियों को कला की बारीकियों से अवगत कराएंगे। कार्यशाला को दो वर्गों में विभाजित किया गया है। जूनियर वर्ग में 10 से 17 वर्ष तक के बच्चे तथा सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु के कला प्रेमी भाग ले सकेंगे। कार्यशाला में रंगोली, स्केचिंग, पेंटिंग, स्पेस पेंटिंग, क्राफ्टवर्क एवं ऑन-द-स्पॉट लैंडस्केप जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यशाला का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक जिला उद्योग केंद्र रोड स्थित दयागीत हॉस्पिटल के पीछे, वार्ड नंबर-22, शास्त्रीनगर, महराजगंज में किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है। सीटें सीमित होने के कारण प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा।

इच्छुक प्रतिभागी 9452133004 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा सभी सफल प्रतिभागियों को राज्य ललित कला अकादमी की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular