Tuesday, June 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमंत्री की पहल पर तूफान पीड़ित परिवार को मिली राहत

मंत्री की पहल पर तूफान पीड़ित परिवार को मिली राहत

क्षतिग्रस्त मकान के बाद खाद्यान्न और गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया

हमीरपुर। बीते दिनों आए तेज तूफान से सरीला तहसील क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव निवासी जितेंद्र द्विवेदी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे परिवार के सामने रहने और भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।

जानकारी के अनुसार पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने पीड़ित परिवार की स्थिति से मंत्री को अवगत कराया। इसके बाद मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही आपूर्ति विभाग की टीम गांव पहुंची और परिवार को 50 किलो चावल, 50 किलो गेहूं, 10 किलो चीनी, 10 किलो अरहर दाल, 2 किलो नमक, 1 किलो हल्दी समेत आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इसके अलावा एक निशुल्क गैस सिलेंडर भी दिया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी बी.के. शुक्ला ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिवार को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। राहत सामग्री मिलने पर पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने भी समय पर सहायता पहुंचने पर संतोष जताया है। क्षेत्र में इस त्वरित राहत कार्य की चर्चा हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular