HomeUttar PradeshAligarhस्टंट वाजो पर एसएसपी की सख्त कार्यवाही, दरोगा के साथ भी की...

स्टंट वाजो पर एसएसपी की सख्त कार्यवाही, दरोगा के साथ भी की थी मारपीट

अलीगढ़। महानगर के सासनी गेट चौराहे पर अहिल्या बाई होलकर की जन्म सतब्दी का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें की कुछ हुडदंग बाजो ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकल से स्टंट करना शुरू कर दिया। वहां बहुत भीड़ थी कोई भी घटना हो सकती थी जिसको ध्यान में रखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने हुडदंग बाजो को रोकना चाहा तो नहीं माने। उसी दौरान वहां मौजूद दरोगा राजकुमार धाकड़ के साथ मारपीट की जिससे दरोगा की वर्दी तक फट गई और हाथ पैर में गंभीर चोट आई। भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस अधिक्षक नगर आदित्य बंसल पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझना चाहा परंतु भीड़ नहीं मानी।

जिसके बाद उन्होंने हुडदंग कर रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सासनी गेट भेज दिया। वही कार्यक्रम में मौजूद सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर थाने पर पहुंची। और थाने पर इंस्पेक्टर से आरोपियों को छुड़ाने के लिए नोक झोंक होती रही। इसको लेकर अलीगढ़ पुलिस कप्तान नीरज जादौन ने सख्त रुख अपनाते हुए यह संदेश दिया कि अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा। आज थाने में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। शिव कुमार पुत्र ओमप्रकाश , राजेश पुत्र केशव देव , सचिन पुत्र मलखान सिंह, अभिषेक पुत्र राजेंद्र, अभय पुत्र रमेश, सौरव पुत्र जंगपाल को वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular