Tuesday, June 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurजेईई एडवांस्ड 2026 में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के छात्र दिव्यांश कुमार गुप्ता...

जेईई एडवांस्ड 2026 में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के छात्र दिव्यांश कुमार गुप्ता ने लहराया परचम

कानपुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र दिव्यांश कुमार गुप्ता ने जेईई (एडवांस्ड) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दिव्यांश ने ऑल इंडिया सीआरएल रैंक 1923 प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

दिव्यांश की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में विद्यालय टॉपर बनने का गौरव भी प्राप्त किया था। लगातार शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

दिव्यांश की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनकी इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने दिव्यांश कुमार गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिव्यांश भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दिव्यांश को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular