Saturday, May 30, 2026
spot_img
HomeMarquee297 वोट पाकर सोनी बनीं नई कोटेदार

297 वोट पाकर सोनी बनीं नई कोटेदार

340 वोटों में से गौसपुर में हुई भारी जीत

बिंदकी/फतेहपुर। मलवा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौसपुर में शनिवार को सरकारी कोटे (उचित दर विक्रेता) का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में चार प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया, जिसमें सोनी पत्नी नीरज ने सर्वाधिक 297 वोट प्राप्त कर भारी मतों से जीत दर्ज की।

ग्राम पंचायत सचिव अंशु पांडेय की मौजूदगी में आयोजित चुनाव में सोनी पत्नी नीरज, राजेंद्र पुत्र मोहन, सुनीता पत्नी राहुल तथा चंद्रा पत्नी अनिल चुनाव मैदान में थे। मतदान के दौरान गांव में महिला एवं पुरुष मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

मतगणना के बाद ग्राम पंचायत सचिव ने दोपहर करीब 3 बजे परिणाम घोषित करते हुए बताया कि सोनी पत्नी नीरज को सबसे अधिक 297 वोट प्राप्त हुए, जिसके चलते उन्हें विजयी घोषित किया गया। अन्य प्रत्याशियों में राजेंद्र पुत्र मोहन को 26 वोट, सुनीता पत्नी राहुल को 12 वोट तथा चंद्रा पत्नी अनिल को 5 वोट मिले। सोनी पत्नी नीरज की जीत के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular