HomeBusinessरोजगार बाजार में तेजी: अगस्त में व्हाइट-कॉलर नौकरियां 14% बढ़ीं

रोजगार बाजार में तेजी: अगस्त में व्हाइट-कॉलर नौकरियां 14% बढ़ीं

नई दिल्ली: भारत के रोजगार बाजार के लिए अगस्त का महीना सकारात्मक रहा। नौकरी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में व्हाइट-कॉलर नौकरियों की भर्ती में सालाना आधार पर 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। JobSpeak Index अगस्त में बढ़कर 3,028 हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 2,664 था।

ऑटो सेक्टर में सबसे तेज बढ़ोतरी

सेक्टर के हिसाब से ऑटोमोबाइल में भर्ती 19 फीसदी बढ़ी। इसके बाद हेल्थकेयर में 16 फीसदी और रिटेल में 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इंश्योरेंस में 12 फीसदी, आईटी में 11 फीसदी तथा बैंकिंग और एफएमसीजी में 10-10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

फ्रेशर्स के लिए भी अच्छे संकेत

रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में फ्रेशर्स की भर्ती 15 फीसदी बढ़ी। 4-7 साल के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स की भर्ती में 10 फीसदी, 8-12 साल वालों में 16 फीसदी और 13-16 साल के अनुभव वाले लोगों की भर्ती में 18 फीसदी की वृद्धि हुई।

इन शहरों में सबसे ज्यादा हायरिंग

मेट्रो शहरों में हैदराबाद 23 फीसदी वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। कोलकाता में 22 फीसदी और चेन्नई में 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं बेंगलुरु और पुणे में 14-14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। उभरते शहरों में भुवनेश्वर में 32 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखने को मिली।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस वृद्धि को त्योहारी कैलेंडर के संदर्भ में देखना जरूरी है, क्योंकि पिछले साल त्योहारी अवधि का बड़ा हिस्सा अगस्त में था, जबकि इस साल यह सितंबर में आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular