Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeEducationUPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का एडमिट कार्ड...

UPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

यूपीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउलोड करें एडमिट कार्ड

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड को दर्ज करें।
  4. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का एडमिट कार्ड

इस डेट पर होगी परीक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 मई, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा उत्तर प्रदेश के 10 जनपदों में संचालित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। अधिक देरी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

रिवीजन ज्यादा करें

परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास बेहद ही कम समय बचा है। ऐसे में इस ज्यादा कुछ भी नया न पढ़ें और ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें। परीक्षा की तैयारी को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए आप मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को भी हल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular