Tuesday, May 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeपेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

कचहरी पहुंच कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

फतेहपुर। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कचहरी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग उठाई।

प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक ओर केंद्र सरकार जनता को पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत का संदेश देती है, वहीं दूसरी ओर विदेशों को तेल निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख एजाज अहमद ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखी जा रही है, वहीं भारत में लगातार मूल्य वृद्धि हो रही है, जो चिंताजनक है। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ महिला नेता संतोष कुमारी शुक्ला, प्रदेश सचिव शोभा दुबे, पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, ब्रजेश मिश्रा और कलीम उल्ला सिद्दीकी समेत अन्य नेताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

इस अवसर पर पप्पी राजपूत, शकीला बानो, आशीष गौड़, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, जेपी पासवान, राम नरेश, सैयद सहाब अली, निजामुद्दीन, मनोज घायल, नरेंद्र सिंह रिक्की, आदित्य श्रीवास्तव, फजलुर्रहमान, नवनीत तिवारी, मोइन राइन, आनंद सिंह गौतम, डॉ. अब्दुल हमीद, बसीर अहमद, शुभम दुबे, नौशाद, अजय बच्चा सलीम शेख, धर्मेंद्र सिंह, अब्दुल रज्जाक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular