Monday, May 18, 2026
spot_img
HomeEducationJEE Advanced 2026: जेईई एडवांस परीक्षा आज, एग्जाम गाइडलाइंस ड्रेस कोड शिफ्ट...

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस परीक्षा आज, एग्जाम गाइडलाइंस ड्रेस कोड शिफ्ट टाइमिंग सहित अन्य डिटेल करें चेक

जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आज दो शिफ्ट में करवाया जा रहा है। एग्जाम के लिए निर्धारित ड्रेस कोड, एग्जाम के लिए दिशा-निर्देश आदि की जानकारी आप यहां से चेक कर सकते हैं।

जेईई एडवांस एग्जाम 2026 का आयोजन आज यानी 17 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में करवाया जा रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जो भी छात्र परीक्षा में भाग ले रहे हैं वे यहां से एग्जाम के लिए निर्धारित टाइमिंग एवं शिफ्ट के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस चेक कर सकते हैं जिससे आपको एग्जाम के समय कोई भी परेशानी नहीं होगी।

परीक्षा शिफ्ट एवं टाइमिंग

इस बार जेईई एडवांस एग्जाम का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की द्वारा करवाया जा रहा है। एग्जाम का आयोजन 17 मई को दो शिफ्ट में करवाया जा रहा है। पेपर 1 पहली शिफ्ट में आयोजित होगा जिसके लिए टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। पेपर 2 दूसरी शिफ्ट में संपन्न करवाया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 2:30 से शाम 5:30 तक रहेगी।

परीक्षा के लिए ड्रेस कोड

परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स को साधारण और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। चप्पल और सैंडल जैसे खुले जूते पहनना बेहतर है। छात्रों को धातु की वस्तुएं या आभूषण पहनने से बचना चाहिए। कुछ महत्वपूर्ण नियम निम्नलिखित हैं-

  • अंगूठी, कंगन, चेन, झुमके, नोज पिन, बैज, बेल्ट या बड़े बटन पहनने से बचें।
  • स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों को न पहनें।
  • पूरी आस्तीन के कपड़े या ऊनी कपड़े पहन सकते हैं लेकिन उसके लिए अतिरिक्त जांच से गुजरना पड़ सकता है।
  • धार्मिक वस्तुएं, प्रतीक चिन्ह को पहना जा सकता है।

कुछ अन्य महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

  1. परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं, निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
  2. परीक्षा हॉल के अंदर केवल पेन, पेंसिल, ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
  3. एग्जाम सेंटर पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

रिजल्ट 1 जून को किया जाएगा जारी

आज परीक्षा संपन्न होने के बाद कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट 21 मई को वहीं प्रोविजनल आंसर की 25 मई को जारी कर दी जाएगी। अगर छात्रों को इसमें दिए गये किसी उत्तर पर आपत्ति होगी तो वे 26 मई शाम 5 बजे तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। स्टूडेंट्स द्वारा दर्ज किये गए ऑब्जेक्शन का निराकरण विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा। जेईई एडवांस फाइनल आंसर की एवं रिजल्ट 1 जून 2026 सुबह 10 बजे जारी कर दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular