Tuesday, May 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeमॉडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट पर चला अभियान, 32 वाहनों का चालान, 3...

मॉडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट पर चला अभियान, 32 वाहनों का चालान, 3 सीज ।

गोण्डा। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कुल 32 बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 3 वाहनों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से उन वाहनों को चिन्हित किया जिनमें अवैध मॉडिफाई साइलेंसर लगाए गए थे और जिनसे अत्यधिक शोर उत्पन्न हो रहा था।

एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय ने कहा कि मॉडिफाई साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा मानकों के भी विपरीत हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि अपने वाहनों में केवल मानक अनुरूप उपकरणों का ही प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular