HomeMarquee167 टीन के डिब्बे में अवैध 2224 लीटर अवैध शराब बरामद

167 टीन के डिब्बे में अवैध 2224 लीटर अवैध शराब बरामद

फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ लोकशन देने वाले पांच अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये

चन्दौली । पुलिस टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। “नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का रुख अपनाते हुए नशे के कारोबार के नेटवर्क को पुलिस द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में उच्चाधिकारीगण के निर्देशन विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर एनएच दो हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर व सम्राट होटल के पास से चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी व एक ट्रक आइसर ट्रक नं0 (जी जे 14 जेड 5585) से 167 टीन के डिब्बे में अंग्रेजी शराब की कुल 2224.44 लीटर अवैध शराब बरामद कर 05 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सैयदराजा पुलिस टीम व प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एनएच दो हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर तिराहा सम्राट होटल के पास के पास से चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान लगभग एक सफेद फॉर्च्यूनर गाडी आते दिखायी दी, तथा उसके पीछे एक ट्रक आइसर ट्रक दिखाई दिया। चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा फॉर्च्यूनर गाडी व ट्रक को रोक लिया गया फॉर्च्यूनर गाडी में चार लोग सवार मिले तथा पिछे चेक करने पर पोटास लिखे हुए चार टीन के डिब्बे में लकडी के बुरादे में अंग्रेजी की छोटी प्लास्टिक की बोतल 180 एमएल व बडी बोतल शीशी की 750 एम एल की शराब की बोतल भरी मिली। तथा ट्रक को चेक करने पर पोटास लिखे हुए 163 टीन के कुल डिब्बो में लकडी के बुरादे में अंग्रेजी की छोटी प्लास्टिक की बोतल 180 एमएल व बडी बोतल शीशी की 750 एम एल की शराब की बोतल भरी मिली।

पूछताछ में अभियुक्त देवेन्द्र राठी और सुमित ने बताया कि वे चण्डीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया से शराब लोड करवाते हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने टीन के डिब्बों पर ‘पोटाश’ लिखकर कोडिंग कर रखी थी और बोतलों को लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाया था। फॉर्च्यूनर गाड़ी का इस्तेमाल ट्रक को ‘पास’ कराने (रास्ता साफ देखने) के लिए किया जा रहा था। यह खेप बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पहुँचाई जानी थी।गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप कुमार पुत्र रामेहर (निवासी: रोहतक, हरियाणा) फॉर्च्यूनर चालक , सुमित सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी पानीपत, हरियाणा , साजन राठौर पुत्र भंवर लाल निवासी नीमच, मध्य प्रदेश, देवेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी रोहतक, हरियाणा – मुख्य संचालक, अनिल कुमार पंचाल पुत्र सोमपाल निवासी पानीपत, हरियाणा ट्रक चालक है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular