Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomeBusinessLPG Gas Price: 19 और 5Kg सिलेंडर के दाम बढ़े, चेक करें...

LPG Gas Price: 19 और 5Kg सिलेंडर के दाम बढ़े, चेक करें आपके शहर में कितनी हुई 14.2Kg वाले Cylinder की कीमत

LPG Gas Price: 1 मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल (commercial cylinder price) और 5 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडरों की कीमतों में क्रमशः 993 रुपये और 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित रखी गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

आज से मई के महीने शुरू हो चुका है। 1 मई से कई चीजें बदल गईं। सिलेंडर बुक करने के तरीके में भी बदलाव हुआ है। इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (commercial cylinder price) और बिना सब्सिडी वाले 5Kg वाले छोटे LPG सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों और 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडरों की कीमतों में क्रमशः 993 रुपये और 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई। थोक और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों की पुष्टि करते हुए, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि ये सिलेंडर उनके नेटवर्क की कुल खपत का 1% हिस्सा हैं।

LPG Gas Price: 14.2Kg वाले सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ीं

लेकिन क्या 14.2Kg वाले LPG सिलेंडर की कीमतों (lpg gas price) में बढ़ोती हुई है? इसे लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन हैं। आपको बता दें कि सरकार ने साफ किया है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा घरेलू LPG (14.2 kg सिलेंडर) की खुदरा कीमतें अपरिवर्तित हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी से पूरी तरह से बचाया गया है।

IOC ने कहा, “33 करोड़ घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए घरेलू LPG (14.2 kg) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एयरलाइनों (निर्धारित उड़ानों) के लिए ATF की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुल मिलाकर, लगभग 80% पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे अधिकांश उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता सुनिश्चित हुई है। थोक और कमर्शियल LPG सिलेंडरों (कुल खपत का 1% से भी कम) की कीमतों में संशोधन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन उड़ानों के लिए थोक डीजल और ATF की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।”

आइए जानते हैं कि अलग-अलग शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत क्या है?

किस शहर में कितनी है 14.2Kg वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत?

क्रमांक शहर 14.2 kg घरेलू सिलेंडर की कीमत (₹)

1 दिल्ली ₹913.0
2 मुंबई ₹912.5
3 कोलकाता ₹939.0
4 चेन्नई ₹928.5
5 बेंगलुरु ₹915.5
6 हैदराबाद ₹905.0
7 अहमदाबाद ₹920.0
8 भोपाल ₹918.5
9 चंडीगढ़ ₹922.5

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों (commercial gas cylinder price) की शहर-वार कीमतें अब इस प्रकार हैं:

  • नई दिल्ली: 3,071.50 रुपये
  • मुंबई: 3,024 रुपये
  • कोलकाता: 3,202 रुपये
  • चेन्नई: 3,237 रुपये
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular