मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्रमिक दिवस पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लखनऊ। श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण किया जाएगा, साथ ही कई महत्वपूर्ण गतिविधियां भी होंगी। कार्यक्रम में श्रमिकों, उद्योग प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
श्रमिकों के लिए कंट्रोल रूम शुरू, हेल्पलाइन नंबर जारी
श्रमिक दिवस के मौके पर कामगारों की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम शुरू किया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5160 जारी किया गया है। इसके अलावा 0512-2295176 और 0512-2297142 नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।
इन पर श्रमिक अपनी समस्याएं या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गौतमबुद्ध नगर के लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर 0120-4126892 शुरू किया गया है। इसके साथ ही ई-मेल के माध्यम से भी श्रमिक जानकारी ले सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।





