Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomePoliticalइतिहास का साक्षी बना लद्दाख, 75 सालों बाद फिर लौटे बुद्ध के...

इतिहास का साक्षी बना लद्दाख, 75 सालों बाद फिर लौटे बुद्ध के पवित्र अवशेष; अमित शाह ने दी देशवासियों को बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने लेह, लद्दाख में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया, जहां 15 दिनों तक आम जनता इन पवित्र स्मृतियों के दर्शन कर सकेगी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाखवासियों के दर्शन के लिए उपलब्ध होना लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भी आज इन पावन अवशेषों के दर्शन का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ। इन पवित्र अवशेषों के आगामी दो सप्ताह तक लद्दाख वासियों को सुगमता से दर्शन हो सकें।”

लेह में चोगलमसर के जेवेत्सल में भगवान बुद्ध के पवित्र स्मृतियों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा हर साल आती है परंतु आज का यह दिन लद्दाखवासियों के लिए इसलिए खास हैं कि आज भगवान बुद्ध स्वयं यहां हैं।

75 साल पहले जब यह पवित्र अवशेष यहां आए थे परंतु संसाधनों की कमी की वजह से सभी इसके दर्शन नहीं कर पाएंगे होंगे परंतु अब जब एक बार फिर यह पवित्र अवशेष यहां आए हैं, मुझे उम्मीद है कि सभी इसके दर्शन कर अध्यात्मिक उर्जा और एक दिव्य अनुभूति का एहसास करेंगे।

आज भी गौतम बुद्ध के संदेशों का बहुत महत्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2500 साल बाद आज भी गौतम बुद्ध के संदेशों का बहुत महत्व है। पूरी दुनिया उनके संदेशों पर अमल करे, आपसी मतभेदों का मध्यम मार्ग निकाले और उन्हें हल करे। गृह मंत्री 2569वीं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लद्दाख आए हैं। उन्होंने यहां लेह में गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेषों को जनता को प्रदर्शित करने के 15 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की। ये पवित्र अवशेष दिल्ली से लद्दाख लाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब पवित्र स्मृतियों को पहली बार देश के किसी हिस्से में प्रदर्शित किया जा रहा है। गृहमंत्री दोपहर गत वीरवार एक बजे के करीब सीमा सुरक्षा बल के विशेष विमान से लेह के कुशोक बकुला रिनपोचे हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।

इस उद्घाटन समारोह में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, बौद्ध गुरु-भिक्षुओं सहित प्रदेश प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यसचिव आशीष कु्ंद्रा, लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान, लद्दाख भाजपा के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन काचू आदि भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular