Monday, May 25, 2026
spot_img
HomeItawaविद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण में सीखा पॉलिबैग निर्माण व विज्ञान का व्यावहारिक...

विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण में सीखा पॉलिबैग निर्माण व विज्ञान का व्यावहारिक उपयोग

इटावा। अवध इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने विंकी इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का शैक्षिक भ्रमण किया, जहां उन्होंने पॉलिबैग निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को नज़दीक से देखा,समझा और उससे जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह अनुभव कराना था कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है,बल्कि वास्तविक जीवन और उद्योगों में उसका व्यापक और उपयोगी प्रयोग होता है।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने देखा कि कैसे PP मैटेरियल के छोटे-छोटे कणों को मिक्सचर मशीन में मिलाया जाता है और फिर उन्हें विभिन्न मशीनों के माध्यम से क्रमबद्ध तरीके से प्रोसेस किया जाता है।

इस प्रक्रिया में सामग्री को गर्म किया जाता है, फिर उसे ठंडा किया जाता है और अलग-अलग मशीनों में दबाव एवं ऊर्जा के प्रभाव से उसका आकार और गुण बदले जाते हैं।कटिंग मशीन में आकार देने के बाद ओवन मशीन में उसे और अधिक मजबूत बनाया जाता है,जिससे उसकी गुणवत्ता बढ़ती है।इसके बाद लूपिंग मशीन के माध्यम से वही सामग्री एक तैयार पॉलिबैग का रूप ले लेती है और अंत में उसे प्रिंटिंग के लिए भेजा जाता है।

इस पूरी प्रक्रिया को देखकर विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से समझा कि किस प्रकार तापमान में बदलाव,दबाव का उपयोग,ऊर्जा का रूपांतरण और पदार्थ के गुणों में परिवर्तन जैसे वैज्ञानिक सिद्धांत उद्योगों में काम करते हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति दुल्हानी ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं,क्योंकि इससे वे वास्तविक जीवन में विज्ञान के प्रयोग को समझ पाते हैं।उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच,जिज्ञासा और नई तकनीकों के प्रति रुचि विकसित करते हैं,जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular