आजमगढ़l महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के रजिस्ट्रार के बाबू को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़वाने वाले महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर सिंह को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उनके रौनापार विद्यालय पर जाकर माल्यार्पण,अंगवस्त्र और श्री राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मानित करने आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत रक्षा दल द्वारा जिले में घूसखोरी के विरुद्ध जो मुहिम दशकों पहले शुरू की गई थी ,वह मुहिम आज परवान चढ़ रही है,एक तरफ घूसखोरों ने जहां आतंक मचा रखा है वहीं अब इनसे पीड़ित जनता भी कमर कस रही है, जो भी बहादुर लोग धारा के विपरीत जाकर इस तरह घूसखोरों दण्डित करवा रहे हैं , भारत रक्षा दल उन्हे सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाता है ताकि और लोग भी बिना डरे भ्रष्टाचारियों को उनके सही स्थान पर भेजवाने हेतु आगे आएं, आज के युग में इन शोषकों को दण्डित करवाना बड़ा पुण्य का कार्य है।
भारत रक्षा दल सभी से अपील करता है कि कोई आपसे घूस मांगता हो तो उसकी शिकायत बिना डरे भ्रष्टाचार निवारण संगठन से करें, भारत रक्षा दल हर तरह से आपके साथ है,आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरिकेश विक्रम, नसीम अहमद ,सुशील श्रीवास्तव, धर्मवीर शर्मा, जैनेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।





