Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarउत्कृष्ठ स्थान पाने वाले छात्रों का हुआ सम्मान

उत्कृष्ठ स्थान पाने वाले छात्रों का हुआ सम्मान

आलापुर अम्बेडकरनगर।राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल परीक्षा 2026 में विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त 21 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत/सम्मानित करने तथा वर्ष 2026-2027 के शिक्षक अभिभावक संघ के गठन का कार्य अभिभावकों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।समारोह का शुभारम्भ विद्यालय में अतिथि स्वरूप उपस्थित रहे पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज रामनगर के पर राजकीय हाई स्कूल आमा दरवेशपुर के प्रधानाचार्य शिवनाथ जी,राजकीय हाई स्कूल अहिरौली रानीमऊ की प्रधानाचार्या सुश्री विद्यावती, उच्च प्राथमिक विद्यालय जहाँगीरगंज की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन पाण्डेय एवं राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश लाल श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करते हुए किया गया।

ततपश्चात प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव द्वारा अपनी पूर्व से ही चली आ रही संकल्पित योजना के तहत हर वर्ष विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को स्वयं की ओर से साइकिल प्रदान करने के क्रम में इस वर्ष राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज की प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा संजना(508/600)को साइकिल प्रदान की गई।

उपस्थित अतिथियों के हाथों 400 अंक से अधिक अंक पाने वाले 20 अन्य छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप पुस्तकें तथा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में देवब्रत, अभिजीत, किशन अनुपम अजीत अजय हैप्पी सिद्धि रीतू ,कर्णिका, सविता, करीना, अंकुर, ओम, बेबी,मो. सलमान आदि प्रमुख रहे।समारोह के अवसर पर आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में वर्ष 2026-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी में श्रीमती बविता को अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पदेन रूप में प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव रहे।मंत्री परशुराम और उप मंत्री पद पर शिक्षक मुकेश कुमार नियुक्त हुए।कोषाध्यक्ष पद पर संगीताचुनी गईं।सदस्य पद हेतु संतोष व हयात मोहम्मद, रामजतन वर्मा और मयंक राय चुनी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular