हैदरगढ़ बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश द्वारा घोषित हाई स्कूल सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में श्री रामहर्ष मेमोरियल हाईस्कूल के छात्र अथर्व बाजपेई पुत्र राकेश कुमार बाजपेई ने विद्यालय में सर्वोच्च 94.16% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष केशवानंद बाजपेई एवं विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट प्रदीप बाजपेई ने स्मार्ट फोन उपहार में देकर छात्र को सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त आदर्श पुत्र दिनेश कुमार त्रिवेदी ने 89% अंक प्राप्त कर द्वितीय, श्रेया मिश्रा पुत्री अखिलेश शंकर मिश्रा ने 88.83% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किए इसके अतिरिक्त रौनक वर्मा, शिवी अवस्थी, अनुराग बाजपेई, साक्षी दीक्षित,नैंसी, माही शर्मा, नैंसी दीक्षित आदि बच्चों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराने वाले सभी बच्चों को भी उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र बाजपेई ने सभी छात्र /छात्राओं को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई दी। इस अवसर पर यूपीपीसीएस में चयनित श्री सिद्धांत श्रीवास्तव में छात्रों को उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से अभिभावक विनोद बाजपेई, अखिलेश मिश्रा श्रवण त्रिवेदी विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जयप्रताप, अंकित तिवारी सत्यम सिंह अरविंद कुमार अनिल सिंह, अनिल विश्वकर्मा ,विजय बहादुर, संजय कुमार, अंकू, माधवी शुभी, शशी सहित छात्र एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट प्रदीप बाजपेई ने उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए आभार ज्ञापित किया।





