Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeसामुदिय स्वास्थ्य केन्द्र लोटन पर लगा आरो व हैंडपम्प खराब मरीज परेशान

सामुदिय स्वास्थ्य केन्द्र लोटन पर लगा आरो व हैंडपम्प खराब मरीज परेशान

लोटन सिद्धार्थनगर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा आरो व इंडिया मार्का हैंडपम्प काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। संबंधित विभागीय लोगो के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे मरीजों व अगल बगल के लोग परेशान है। प्यास बुझाने के लिए उन्हें स्थानीय दुकानदार के यहा पर लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन मे इलाज के साथ पानी, बिजली व शौचालय की बेहतर व्यवस्था होने का दावा किया जाता है। वही लोटन सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र पर लगा हैंडपंप महीनों से खराब होना विभागीय दावे की पूरी तरह से पोल खोल रहा है।

भीषण गर्मी में अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को पानी के लिए दुकान का सहारा लेना पड रहा है। क्षेत्र के अजय चौधरी, ईरशाद अहमद, सुब्रत कुमार पाण्डेय, पंकज, असफाक, आशीफ, शिवम्, तेज प्रताप सिंह, शैलेश कुमार चोरसिया,ने बताया की स्वस्थ केन्द्र प्रांगण मे आरो भी लगाया गया है ताकी क्षेत्र मरीजों व जनता को सुद्ध और शीतल पानी मिले लेकिन आरो खराब होने के कारण पानी नही मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. अमित कुमार चौधरी ने बताया कि आरो व हैंडपंप खराब होने की सूचना विभागीय लोगो को दी गई है जल्द ठीक हो जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular