HomeUttar PradeshAzamgarhफर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पासपोर्ट, आधार कार्ड व...

फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पासपोर्ट, आधार कार्ड व नकदी बरामद

आजमगढ़। थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत आगन्तुका तबस्सूम पुत्री स्व0 निहालुद्दीन निवासी नौशहरा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त नेहाल हासिम द्वारा अपना वास्तविक नाम-पता व मुकदमा छिपाकर वर्ष 2017 में फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने का मामला प्रकाश में आया। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 419/420/467/468/471 भादंवि व 12(1)(b) पासपोर्ट अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व0उ0नि0 परमात्मा मिश्रा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेरमा गेट के पास से अभियुक्त नेहाल हासिम पुत्र स्व0 नजीर अहमद निवासी चकसिकठी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 41 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक भारतीय पासपोर्ट, एक आधार कार्ड तथा ₹200/- नकद बरामद हुआ। अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular