310 पुड़िया गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत
आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी के निर्देशन में उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.04.2026 को नरौली के दक्षिण की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से अभियुक्त नन्दलाल पुत्र स्व0 बचाऊ निवासी जमूरपुर उर्फ शाकिबपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 65 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 310 पुड़िया (कुल 2.430 किग्रा) नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 140/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा काफी समय से गांजा तस्करी में संलिप्त होना स्वीकार किया गया है।





